{"_id":"680d31a49508b615b40aaa8f","slug":"thakur-shri-banke-bihari-is-seated-in-a-bungalow-made-of-mangoes-mathura-news-c-29-1-mtr1002-387649-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आमों से बने बंगले में विराजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आमों से बने बंगले में विराजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी
विज्ञापन
मथुरा। बिहारीजी का सजा आम का बंगला।
- फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी को आमों से बने भव्य बंगले में विराजमान किया गया। मंदिर के द्वार खुलते ही आमों की सुगंध और ठाकुरजी की अनुपम छवि देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और जयकारों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा।
गर्मी की ऋतु में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने की ब्रज की परंपरा के तहत शनिवार शाम को मंदिर परिसर को कुंज स्वरूप में सजाया गया। मंदिर का आंगन, जगमोहन और गर्भगृह देसी-विदेशी फूलों की हरियाली और सुगंध से महक उठा। सजावट में गुलाब, रजनीगंधा, रायबेल जैसे फूलों के साथ आम, अनार, सेब, केला, संतरा आदि फलों का भी प्रयोग किया गया।
बांकेबिहारी को जिस स्थान पर विराजमान किया गया वह संपूर्ण रूप से आमों से निर्मित था। लगभग 20 क्विंटल आमों का उपयोग इस विशेष बंगले की सजावट में किया गया।
विज्ञापन
विदित हो कि बांकेबिहारी मंदिर में यह फूल बंगला शृंखला गर्मियों में पूरे 108 दिनों तक चलती है। हर दिन, सुबह और शाम, नए स्वरूप में सजाए गए फूल बंगले में ठाकुरजी को विराजमान किया जाता है।
मंदिर में रही खासी भीड़
मंदिर में इस दौरान खासी भीड़ देखने को मिली। शनिवार को अक्सर भीड़ रहती है लेकिन फूल बंगले के दिनों में भीड़ बढ़ जाती है।