फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Shri Banke Bihari graced the final 'Phool Bangla' (floral abode) on Hariyali Amavasya.

Mathura News: हरियाली अमावस्या पर अंतिम फूल बंगले में विराजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Thakur Shri Banke Bihari graced the final 'Phool Bangla' (floral abode) on Hariyali Amavasya.
आखिरी फूलबंगले में विराजित ठाकुरजी के दर्शन को उमड़े भक्त। 
वृंदावन। हरियाली अमावस्या पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी सीजन के आखिरी फूल बंगले में विराजमान हुए। सुगंधित पुष्पों से सजे बंगले में विराजमान आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुबह से ही मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर राधे-राधे और श्रीबांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फूलबंगलों के सीजन के आखिरी 139वें दिन मंदिर में विशेष सजावट की गई। जगमोहन से लेकर प्रांगण (चौक) तक को सुगंधित फूलों से कलात्मक रूप में सजाया गया। फूल बंगले को बेला, चमेली, गुलाब और गेंदा के पुष्पों से तैयार किया गया था। फूलों से मंदिर प्रांगण महक उठा। जगमोहन में विराजमान श्रीबांकेबिहारी के अलौकिक रूप को निहारकर भक्त भावविभोर हो उठे। भीड़ से खचाखच भरे मंदिर में कई भक्तों ने अपने बच्चों को कंधों पर बैठा लिया। मंदिर के बाहर पुलिसकर्मी गलियों में श्रद्धालुओं को जगह-जगह होल्डिंग एरिया में रस्से से रोक-रोककर समयांतराल के बाद मंदिर की ओर भेज रहे थे।
विज्ञापन

----

दो दिन गर्भगृह से दर्शन देंगे ठाकुरजी
मंदिर के सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल एकादशी से हरियाली अमावस्या तक 109 दिन मंदिर में फूल बंगले सजाए जाते हैं। इस बार अधिक मास पड़ने के कारण सुबह और शाम 139 दिन फूल बंगले सजाए गए। केवल एक दिन अक्षय तीज पर फूल बंगला नहीं सजाया जाता है। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी फूलबंगला की परंपरा के पूर्ण होने पर दो दिन बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को गर्भगृह में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद हरियाली तीज पर जगमोहन में सोने-चांदी के हिंडोला में विराजमान होकर दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

आगरा के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार तीन पर भीड़ के दबाव में आगरा के अकोला निवासी वेद प्रकाश शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंदिर के चबूतरे की सीढ़ियों के चढ़ते वक्त उन्हें तेज घबराहट के साथ चक्कर आने लगे और वहीं वह लोगों के बीच गिर गए। साथ में आए लोगों ने उन्हें संभाला। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड की मदद से उन्हें भीड़ से बाहर चबूतरे पर बिछी बेंच पर लिटाया। मंदिर में तैनात डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालत में सुधार होने पर वेद प्रकाश अपने साथियों के साथ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed