फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thakur Priyakantju will wear a golden flute and a golden dress

Janmashtami 2024: सोने की बांसुरी और सुनहरी पोशाक, जन्माष्टमी पर ऐसे नजर आएंगे ठाकुर प्रियाकांतजू

Sat, 24 Aug 2024 02:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 02:42 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ठाकुर प्रियाकांतजू मंदिर में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां पर जन्माष्टमी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। 
 

विज्ञापन
Thakur Priyakantju will wear a golden flute and a golden dress
प्रियाकांत जू मंदिर में देवकीनंदन महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के साथ ही ठाकुर प्रियाकांतजू मंदिर में भी 27 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। श्वेत कमलपुष्प स्वरूप में बने मंदिर में प्रियाकांतजू सुनहरी पोशाक व सोने की बांसुरी धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। देवकीनंदन महाराज सेवायत विप्रों के साथ बाल विग्रह का अभिषेक करेंगे। मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में कृष्णभक्त श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकांतजू मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराते हुए देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि प्राण निकलने से पहले जिस विषय में प्राणी का चिंतन रहता है, उस योनि में उसे जाना पड़ता है। पता नहीं जीवन का कौन सा क्षण अंतिम हो, इसलिए हमेशा परमात्मा का चिंतन करते रहना चाहिए। कहा कि चिंतन से हर चिंता मिट जाती है। सद्कर्म करने से कर्मफल की चिंता नहीं रहती।
विज्ञापन


मंदिर के मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर गर्भगृह को विशेष रूप से सुनहरे रंग में सजाया जा रहा है। राधा-कृष्ण विग्रह सुनहरी-पीली पोशाक के साथ चांदी के छत्र में सोने का मुकुट एवं सोने की बांसुरी धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। मंगलवार रात 8.30 से मध्यरात्रि श्रीकृष्ण जन्म तक हजारों भक्त भजन संकीर्तन के साथ भगवान से प्रकट होने की मीठी मनुहार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 बजे कन्हैया का अभिषेक होगा। मंदिर सेवायत दिनेश शर्मा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी को हुआ था। निंबार्क संप्रदाय के सिद्धांत से सूर्योदय के समय जो तिथि जो होती है, उसी तिथि को पूरे दिन माना जाता है । 27 अगस्त को उदयातिथि में अष्टमी तिथि आ रही है। इसलिए उसी दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत एवं अभिषेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed