फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tension prevails in village after clash between two groups in Mathura

UP: 'मकान बिकाऊ है...', घरों के बाहर लिखा ऐसा स्लोगन, गांव में पहुंच गई पुलिस; तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात

Sat, 27 Dec 2025 11:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:07 PM IST
सार

घरों के बाहर स्लोगन लिखे की जानकारी होते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। जांच पड़ताल की। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Tension prevails in village after clash between two groups in Mathura
मकान के बाहर लिखा स्लोगन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के नौहझील के उदियागढ़ी गांव में एक परिवार की मां-बेटी को पीटकर घायल करने की घटना के बाद तनाव बढ़ गया है। हमलावर भाग निकले हैं। पुलिस बल तैनात किया गया है। अनुसूचित जाति के लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ लिखवा दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने जांच की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दबाव बनाने के लिए इस तरह की बातें लिखी जा रही हैं।
विज्ञापन


नौहझील के गांव उदियागढ़ी में 25 दिसंबर की रात को पिछड़ी जाति के अंकुल के घर पर हमला बोलकर मां-बेटी और बेटे को लाठी और लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने 9 नामजदों व 5-6 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हमलावरों की तलाश की मगर वह घरों से भाग निकले। गांव अनुसूचित जाति बहुल है। शुक्रवार की रात को अनुसूचित जाति के लोगों के घरों के बाहर मकान बिकाऊ है लिखवा दिया है। 
विज्ञापन


इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर नौहझील थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे। जांच पड़ताल की। तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पीड़ित पक्ष के अंकुल का कहना है कि गांव में उनकी पिछड़ी जाति के महज दो घर हैं, जबकि अनुसूचित जाति के तीन दर्जन से ज्यादा घर हैं। ऐसे में दबंगई कौन कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दबाव बनाने के लिए इस तरह के नारे लिखवाए जा रहे हैं। दूसरी ओर, अनुसूचित जाति की कुछ महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उनका कहना है कि पिछड़ी जाति के अंकुल ने अपने साथियों के साथ राहुल व उसके साथी को खेत से खींचकर पीटा था। उन्हें बचाने आए युवकों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

दो आरोपियों को शांतिभंग में भेजा जेल
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो युवकों लोकेंद्र और राहुल को गिरफ्तार कर शांति भंग में जेल भेज चुकी है। मारपीट की घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है

अनुसूचित जाति के युवकों द्वारा नाई समाज के युवक के घर में घुसकर महिलाओं से जमकर मारपीट की गई है। पीड़ित की तहरीर पर 9 नामजदों सहित 5-6 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। आरोपियों द्वारा खुद ही मकानों पर घर बिकाऊ के स्लोगन लिखे गये हैं। जांच की जा रही है। -सुरेशचंद्र रावत, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed