फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tension Gokul 2 groups clashing darshan to devotees

Mathura News: गोकुल में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने को लेकर दो पक्ष भिड़े, तनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Tension Gokul 2 groups clashing darshan to devotees
फोटो गोकुल झगड़े के बाद महावन थाने के सामने मौजूद भीड़
महावन (मथुरा)। गोकुल में शनिवार को श्रद्धालुओं को दर्शन कराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद जातीय तनाव के हालात पैदा हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग थाना महावन पर पहुंच गए। पुलिस ने दो घायलों का मेडिकल कराया। देर शाम को दोनों पक्षों में राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोकुल में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक बस गोकुल पहुंची। अनुसूचित जाति के कृष्णा कुमार श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए मंदिर पहुंचे, तभी मोनू ने उसे रोक लिया। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें मोनू और कृष्णा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। यहां दोनों पक्षों के लोग इकट्ठे हो गए। जातीय तनाव के हालात पैदा होने पर पुलिस ने कुछ लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

विवाद के तूल पकड़ने पर सीओ महावन श्वेता वर्मा भी पहुंच गई। इसके बाद महावन के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील कुमार और गोकुल के चेयरमैन संजय दीक्षित ने भी दोनों पक्षों को समझाया। चार घंटे तक दोनों पक्षों के बीच चली वार्ता के बाद शाम को समझौता हो गया। हालांकि क्षेत्राधिकारी महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

फोटो गोकुल झगड़े के बाद महावन थाने के सामने मौजूद भीड़

फोटो गोकुल झगड़े के बाद महावन थाने के सामने मौजूद भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed