{"_id":"67d642bee01f142b990e6aa2","slug":"teenager-molested-by-father-friend-police-registered-case-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अंकल ने की गंदी हरकत...', होली पर पिता के दोस्त ने किया ऐसा काम, शर्मसार कर दिए रिश्ते; सहम गई नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अंकल ने की गंदी हरकत...', होली पर पिता के दोस्त ने किया ऐसा काम, शर्मसार कर दिए रिश्ते; सहम गई नाबालिग
Sun, 16 Mar 2025 08:47 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 16 Mar 2025 08:47 AM IST
सार
मथुरा में होली पर पिता के दोस्त ने किशोरी को बुरी नियत से दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। घर पर पहुंची किशोरी ने पिता को पूरी बात बताई, तो पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
minor girl (demo pic)
- फोटो : freepik
विस्तार
मथुरा में चौमुहां के जैंत थाने में किशोरी से बदनीयती से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित पिता ने अपने ही दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़ित पिता ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम करते हैं। होली के दिन वह दोस्त के घर गए थे। इसी बीच बेटी उन्हें खोजती हुई दोस्त के घर पहुंची तो आरोपी उसे बदनीयत से बाथरूम में ले गया और गेट बंद कर छेड़खानी करना लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्री के रोने पर आरोपी ने भगा दिया। घर पहुंचने पर उन्होंने नाबालिग बेटी से रोने का कारण पूछा तो उसने सारी घटना बताई। वह अपने ताऊ के पुत्र के साथ आरोपी दोस्त के घर पहुंचे तो गाली गलौज की गई। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी गाड़ी में बैठकर भाग गया।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर शनिवार सुबह परिजन थाना जैंत पर पहुंचे। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी प्रमोद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।