फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tax Rebate of Up to 30% Under Self-Assessment System

Mathura News: स्वकर प्रणाली में 30 फीसदी तक मिलगी टैक्स में छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Tax Rebate of Up to 30% Under Self-Assessment System
कोसीकलां नगर पालिका बोर्ड बैठक में चेयरमैन, सभासद। 
कोसीकलां। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में स्वकर निर्धारण प्रणाली में अगले पांच माह तक टैक्स में 30 प्रतिशत की छूट जारी रखने और अगले सात माह तक टैक्स पर अधिभार न लगाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि मार्च माह में हुई बोर्ड बैठक में स्वकर निर्धारण प्रणाली में सभासदों ने संशोधन किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में चेयरमैन ने बताया कि अप्रैल से सितंबर तक घरेलू पर 20 फीसदी और वाणिज्य प्रतिष्ठानों पर 30 फीसदी छूट देने का प्रावधान किया गया है। आवासीय क्षेत्रों में चल रहे 120 वर्ग फीट तक वाणिज्य प्रतिष्ठानों को घरेलू श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा वाणिज्य प्रतिष्ठानों पर पहले आवासीय की तुलना में 3 गुना टैक्स को घटाकर दो गुने की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम/अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि जिन भवन स्वामियों को नोटिस पहुंच चुके है, वह 18 मई से नई नियमावली के अनुसार आपत्ति दर्ज कराकर टैक्स जमा कर सकते है।
बैठक में लेखाकार योगेंद्र शर्मा, सभासद विक्रम सिंह, विनय उपाध्याय, श्वेता जैन, रश्मि अग्रवाल, हरेंद्र ठाकुर, अरुण शर्मा, विष्णु सैनी, टिंकुर अग्रवाल, मनीष जैन, राजरानी, ज्योति, योगेश अग्रवाल लोकेश गर्ग सौरभ वाल्मिक राजेंद्र सविता आदि थे।



किया गया था कमेटी का गठन
स्वकर प्रणाली लागू करने के बाद सभासदों के विरोध के बाद नगर पालिका प्रशासन ने स्वकर प्रणाली में स्वकर कम करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन कर रिपोर्ट चेयरमैन को सौंपने को कहा था। मार्च माह में हुई बोर्ड बजट बैठक में सभासद टिंकुर अग्रवाल ने स्वकर प्रणाली को निरस्त करने की मांग उठाई। विरोध को देखते हुए नगर पालिका चेयरमैन द्वारा आपत्तियों को सुनने और न्यूनतम कर वृद्धि का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed