फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tar-Filled Truck Erupts into a Ball of Fire; Delhi-Mathura Highway Blocked

Mathura News: आग का गोला बना तारकोल से भरा ट्रक, दिल्ली-मथुरा हाईवे रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tar-Filled Truck Erupts into a Ball of Fire; Delhi-Mathura Highway Blocked
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के आझई फ्लाईओवर पर बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब मथुरा से दिल्ली की ओर जा रहे तारकोल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान हाईवे पर वाहनों की पहिए थमे रहे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही ट्रक से लपटें उठनी शुरू हुईं, वैसे ही चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रक के केबिन में रखा जरूरी सामान सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले जीएलए यूनिवर्सिटी की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि यूनिवर्सिटी की दमकल को पानी के लिए चार बार रिफिल करना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद सरकारी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जैंत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने मथुरा-दिल्ली हाईवे पर यातायात को पूरी तरह रोक दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिसके बाद यातायात चालू हुआ। जीएलए यूनिवर्सिटी फायर ऑफिसर प्रमेंद्र और नरेश ने बताया कि गाड़ी को चार बार रिफिल करके आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed