{"_id":"626540aee79c2a458167f1b3","slug":"tahrir-given-on-objectionable-remarks-against-rahul-gandhi-mathura-news-mtr51656734","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर दी तहरीर
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक हिंदूवादी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग किये जाने से कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है। जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने इस संबंध में थाना सदर बाजार में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
फेसबुक पर बिना सोचे-समझे किए गए कमेंट मुश्किल में डाल देते हैं। ऐसा ही एक वाकया एक हिंदूवादी दीपक तिवारी के साथ हुआ। एक यूजर की पोस्ट पर कमेंट करते समय उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी कर दी।
इसकी जानकारी लगते ही कांग्रेसियों मेें उबाल आ गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए पूरे मामले को हाईकमान को बताया गया। साथ ही दीपक तिवारी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।