फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tabletop speed breakers to be installed at six city intersections to curb accidents

Mathura News: शहर के छह तिराहे-चौराहों पर टेबलटॉप ब्रेकर रोकेंगे हादसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Tabletop speed breakers to be installed at six city intersections to curb accidents
मथुरा। शहर के मुख्य तिराहों और चौराहों पर हादसे कम करने तथा यातायात में सुधार का खाका तैयार किया गया है। इसके लिए छह स्थानों पर तीन-तीन मीटर चौड़े टेबलटॉप ब्रेकर बनाए जाएंगे। दिल्ली-कोलकाता मार्ग पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को 2.52 करोड़ रुपये के सड़क सुरक्षा, जंक्शन सुधार और सुंदरीकरण के कार्यों को भी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

जनपद में गोकुल बैराज तिराहे से लेकर मसानी चौराहे तक सड़क सुरक्षा कार्यों की परियोजना को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसमें यहां पहली बार छह तिराहों व चौराहों पर आने वाली सड़क पर तीन मीटर चौड़े टेबल टॉप ब्रेकर बनाए जाएंगे। इसके साथ जेब्रा क्रॉसिंग विकसित होंगी और लेफ्ट टर्न सुगम बनाने के लिए चौड़े फुटपाथ तोड़कर एवं अन्य व्यवधान हटाने के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इन जगहों पर यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खोलने की योजना है। इन इंतजामों से वाहनों की क्रॉसिंग आसान होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। इसकी परियोजना को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलते ही विभाग ने टेंडरिंग प्रक्रिया आरंभ कर दी है। वहीं इन जगहों पर वाहनों के मुड़ने में आसानी के लिए 50-50 मीटर तक मास्टिक एस्फाल्ट की सड़कें बनाई जाएंगी। इससे वाहनों के पहियों की टर्न लेने वक्त पकड़ मजबूत हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
चयनित किए गए ये छह तिराहे चौराहे
गोकुल बैराज मोड़ तिराहे पर 47.84 लाख रुपये, टैंक चौराहे पर 53.78 लाख रुपये, स्टेट बैंक चौराहे पर 36.58 लाख रुपये, भूतेश्वर तिराहे पर 34.28 लाख रुपये, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप डीग गेट तिराहे पर 34.76 लाख रुपये और मसानी चौराहे पर 44.69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-------
विभाग की सड़क सुरक्षा, जंक्शन सुधार एवं सुंदरीकरण की परियोजना को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। इससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद है।
- एनके यादव, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
--------------------
टेबलटॉप ब्रेकर
चौराहों पर वाहनों की गति नियंत्रण के लिए तीन मीटर चौड़े, छह इंच ऊंचे और सड़क की चौड़ाई जितने लंबे यह ऐसे ब्रेकर होते हैं, जिनके ऊपर छोटे चौपहिया वाहन पूरे आ जाते हैं। इससे तेज गति होने पर वाहन अनियंत्रित नहीं होते और चालक उसे आसानी से नियंत्रित कर लेता है।

-----
मास्टिक एस्फाल्ट
इसमें डामर के साथ चूना, सीमेंट और गिट्टी मिलाकर पकाने के बाद इसकी बनाई गई लेयर सड़क पर बिछाई जाती है। यह सड़क वाहनों के पहियों के साथ मजबूत ग्रिप बनाती है। इस सड़क को पानी से कोई नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed