फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sworn to protect human rights

मानवाधिकार की रक्षा की शपथ दिलाई

Thu, 10 Dec 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 10 Dec 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
Sworn to protect human rights
मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों में बच्चों को मानवाधिकार के बारे में बताया गया। उनको इनकी रक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

चंपा अग्रवाल इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजन का शुभारंभ जीपी निगम ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन, धर्मवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, अशोक कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला माना में उस्फार न्याय पंचायत समन्वयक नरेन्द्र कृष्ण गौतम ने बच्चों को मानवाधिकार के बारे में बताया। प्रधानाध्यापक एनके गौतम, गोकुल चंद, शशिप्रभा, बीना शर्मा, पूनम, रजनी, पुरुषोत्तम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसआरवी विद्या आश्रम सीनियर सेकेंड्री स्कूल चौमुंहा में मानवाधिकारों की रक्षा की शपथ ली गई। प्रबंध निदेशक डा. गिर्राज सिंह ने कहा कि हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना है। प्रधानाचार्य बीके  सिसौदिया ने कहा कि विश्व में दर्जनों देश ऐसे हैं, जहां की शासन व्यवस्था ने मानवाधिकारों को ध्वस्त कर रखा है। खजान सिंह, गोविन्दराम, बच्चू सिंह, निहाल सिंह, जयगोपाल, भगवान सिंह, ब्रह्मराज सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं भी हुई। विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

टैंटीगांव संवाददाता के अनुसार सुरीर कोतवाली प्रांगण में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। समस्त पुलिसकर्मियों ने शपथ ली। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल मुकंदपुर में प्रधानाध्यापिका शकुंतला गौतम ने मानवाधिकार की शपथ दिलाई। श्यामसुन्दर शर्मा, पूनम चौधरी, ज्योति शर्मा, राखी, चन्द्रपाल आदि उपस्थित रहे।
न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र उस्फार पर प्रधानाध्यापिका विजय सक्सेना ने शपथ दिलाई। रंजना, कृष्ण चरन गौतम, नीरज चौधरी, लच्छो देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed