फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Swami Sachchidanand joins the sit-in protest at Chhata Sugar Mill

Mathura News: छाता शुगर मिल पर धरने में पहुंचे स्वामी सच्चिदानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Swami Sachchidanand joins the sit-in protest at Chhata Sugar Mill
छाता शुगर मिल पर चल रहे धरना प्रदर्शन में पहुंचे स्वामी सच्चिदानंद व अन्य। 
छाता। छाता शुगर मिल को पुनः शुरू कराने की मांग के लिए चल रहा भूतपूर्व सैनिकों और स्थानीय आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को और मजबूत हो गया। अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता एवं भारतीय हिंदू शुद्धि सभा के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद महाराज एवं ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को छाता पहुंचे स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने सबसे पहले क्षेत्र की पावन धरा को शीश नवाकर नमन किया। इसके बाद वे सीधे शुगर मिल गेट पर जारी अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुए। सूबेदार ललित कर्मयोगी एवं अन्य पूर्व सैनिकों ने स्वामी का माला पहनाकर स्वागत किया। स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि छाता शुगर मिल इस क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसे पुनः शुरू कराना स्थानीय जनता और किसानों के स्वाभिमान व आजीविका से जुड़ा बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने आंदोलनकारियों के धैर्य व संघर्ष की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि जनहित की इस लड़ाई में वे हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं। स्वामी ने शासन-प्रशासन से शुगर मिल के जल्द से जल्द पुनरुद्धार की मांग की।
विज्ञापन

ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिकरवार ने भी धरना स्थल पहुंचकर पूर्व सैनिकों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने आंदोलन में तन, मन और धन से हर संभव मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल पूर्व सैनिकों की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई है। इस दौरान किशन सिंह आर्य, चंद्रपाल, भगत सिंह, दीपक, कान्हा समेत किसान और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed