{"_id":"670d7a42d379917dd20e6e44","slug":"supervisors-dead-body-found-hanging-mathura-news-c-369-1-mt11002-119490-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाई को फोन कर बताया 'मेरी जान को खतरा है...' फिर ऐसे हाल में मिली सुपरवाइजर की लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाई को फोन कर बताया 'मेरी जान को खतरा है...' फिर ऐसे हाल में मिली सुपरवाइजर की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 15 Oct 2024 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 10:13 AM IST
सार
चिलर प्लांट के मैनेजर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसने फोन कर अपने भाई को बताया था कि उसकी जान को खतरा है। अगले ही दिन उसकी लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के थाना सदर बाजार स्थित मैनागढ़ क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, मृतक युवक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सदर विदेश कुमार ने बताया कि हाथरस के थाना मुरसान के गांव करील निवासी श्रीकृष्ण (30) पुत्र मदन लाल होलीगेट स्थित जैन डेयरी के चिलर प्लांट पर सुपरवाइजर की नौकरी करता था। वर्तमान में वह मैनागढ़ इलाके के एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहता था। रविवार को उसकी पत्नी घर पर नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी बात को लेकर नीचे रहने वाले कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। भाई विजय सिंह ने बताया कि रविवार की रात डेढ़ बजे उसकी अपने भाई से फोन पर बात हुई थी। वह फोन पर अपनी जान को खतरे में बता रहा था। उसके भाई की बात को गंभीरता से नहीं लिया।
सोमवार को उसके भाई का कमरे के अंदर फंदे पर शव लटका हुआ था। गले में रस्सी की गांठ भी इस तरह लगी थी जैसे किसी ने उसकी हत्या कर पंखे से लटकाया हो। भाई की हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम में यदि हत्या की पुष्टि हुई तो जिन लोगों पर शक जाहिर किया जा रहा है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।