फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Summer camps in council schools postponed

Mathura News: परिषदीय स्कूलों में लगने वाले समर कैंप स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Summer camps in council schools postponed
मथुरा। जिले के परिषदीय स्कूलों में 5 जून से आयोजित होने वाले समर कैंप स्थगित कर दिए गए हैं। शिक्षकों के विरोध के चलते उच्चाधिकारियों ने ये फैसला लिया है। इस फैसले पर शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

बेसिक विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच से 12 जून तक समर कैंप आयोजित किए जाने थे। शिक्षकों ने इसका विरोध किया। अब समर कैंप को शिक्षक संगठनों के विरोध में स्थगित कर दिया गया है। हालांकि विभाग ने इसका कारण प्रदेश में अत्यधिक गर्मी व तापघात को बताया है। शिक्षक संगठनों ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री और महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र भेजकर अपना विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि एक तरफ तो प्रदेश में भीषण गर्मी है। साथ ही शिक्षक गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ बाहर गए हुए हैं। ऐसे में समर कैंप का आयोजन किया जाना उचित नहीं होगा। संगठनों ने समर कैंप को स्थगित करने की मांग की थी। समर कैंप का आयोजन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय से शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि समर कैंप के आयोजन के लिए जल्दी ही नई तिथि निर्धारित की जाएगी। समर कैंप स्थगित किए जाने पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत, प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत, मनोज शर्मा, लक्ष्मी नारायण, अरविंद शर्मा, सुजीत वर्मा, गौरव यादव ने उच्चाधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed