फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Suman Rajesh Chaudhary remain Block Head of Nauhjheel

Mathura News: नौहझील ब्लॉक प्रमुख पद पर बनी रहेंगी सुमन राजेश चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Suman Rajesh Chaudhary remain Block Head of Nauhjheel
मथुरा/ नौहझील। नौहझील ब्लॉक प्रमुख पद पर कई साल से चल रही कानूनी खींचतान पर बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने विराम लगा दिया। कोर्ट ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को चुनौती देने वाली योगेश कुमार की रिट को खारिज कर दिया है। ब्लॉक प्रमुख सुमन राजेश चौधरी ने इसे सत्य की जीत बताया।
विज्ञापन

डीजीसी क्राइम ने बताया कि वर्ष 2021 के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सुमन चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश कुमार को हराया था। इस चुनाव परिणाम को योगेश कुमार ने न्यायालय में चुनौती देते हुए आरोप लगाया था कि उन्हें सत्ता के बल पर हराया गया है। बुधवार को न्यायालय ने साक्ष्यों और दलीलों को सुनने के बाद इस याचिका को आधारहीन मानते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन

रिट खारिज होने के बाद मांट विधायक राजेश चौधरी की पत्नी ब्लॉक प्रमुख सुमन राजेश चौधरी ने एक पूर्व विधायक पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा इस पूरे मामले में पूर्व विधायक मुख्य षड्यंत्रकारी थे। उन्होंने अपनी गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा और अपने समर्थकों से अभद्र टिप्पणियां करवाईं। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मांट क्षेत्र की स्वच्छ राजनीति को कुछ चंद नेताओं ने निजी स्वार्थ के लिए तार-तार कर दिया है। फैसले के बाद समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed