फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sudama Kuti Centenary Festival begins today; RSS chief to attend.

Mathura News: सुदामा कुटी शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ आज से, संघ प्रमुख आएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sudama Kuti Centenary Festival begins today; RSS chief to attend.
सुदामा कुटी शताब्दी महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व यमुना पूजन करते संत एवं श्रद्धालु।
वृंदावन। सुदामा कुटी में जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज का 726वां जयंती महोत्सव और सुदामा कुटी शताब्दी महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। आज यानी शनिवार को 11 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाली राजनीतिक हस्तियों को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों ने भी सुदामा कुटी व आयोजन स्थल कुंभ क्षेत्र का जायजा लिया। तैयारियों और उसमें सुधार को लेकर दिनभर अधिकारियों और संत-महंतों की यहां चहलकदमी बनी रही।
विज्ञापन

सुदामा कुटी शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ श्रीकृष्ण जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के सानिध्य में संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। इससे पहले संत सुदामा दास महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में शामिल संत, महंत और भक्तों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक ने आयोजन स्थल पर बने पंडाल, हवन पंडाल के साथ श्रद्धालुओं के ठहरने व मेला स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसी और डॉग स्क्वायड टीम ने भी चप्पे-चप्पे पर जांच की। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज, महंत पवन कुमार दास, महामंडलेश्वर केशवदास, ओंकार दास महाराज के साथ बैठक कर संघ प्रमुख समेत वीवीआईपी के आने को लेकर व्यवस्था में सुधार पर चर्चा की।
विज्ञापन

सुदामा कुटी के महंत सुतीक्ष्ण दास ने बताया कि महोत्सव में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली की मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है। सभी कार्यक्रम में आ सकते हैं। कलश यात्रा से शुभारंभ होने वाले शताब्दी महोत्सव में होने वाले संत सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले, यमुना और गाय की दुर्दशा, देश की अखंडता व एकता पर संत आवाज उठाएंगे। महोत्सव के 11 दिन 108 हवन कुंडों में विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ किया जाएगा। इसके लिए यज्ञशाला बनाई गई है। हवन के लिए आम व चंदन की लकड़ी, गाय का घी और सामग्री लाई गई है। कुंभ क्षेत्र स्थित आयोजन स्थल में बच्चों के लिए मेला प्रांगण भी है, जहां झूले और तरह-तरह की स्टॉल लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में इस तरह होंगे आयोजन
शताब्दी महोत्सव में 9 जनवरी कलश यात्रा समेत यमुना पूजन, जल आनयन, 10 जनवरी को नगर भ्रमण शोभायात्रा, हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा, संत सम्मेलन होगा। 10 से 20 जनवरी तक अखंड श्री हरिनाम संकीर्तन, फूल बंगला दर्शन, श्री रासलीला का मंचन होगा। 11 से 20 जनवरी तक 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, प्रवचन, आध्यात्मिक कथा सत्र होगा। 20 जनवरी यमुना चुनरी मनोरथ, श्री रजत तुलादान महोत्सव का आयोजन होगा। वहीं 21 जनवरी विशाल भंडारे आयोजित किया जाएगा।


संतों के सानिध्य में हुआ यमुना पूजन, निकाली कलश यात्रा
वृंदावन। सुदामा कुटी के शताब्दी महोत्सव के शुभारंभ से पहले शुक्रवार शाम को देवरहा बाबा घाट से आयोजन स्थल तक मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों भक्तजन शामिल हुए। इससे पहले यमुना तट पर संत और महंतों के सानिध्य में यजमानों ने यमुना का पूजन किया। सुदामा कुटी के महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने बताया कि विधि विधान से पूजन के बाद 108 भक्तों की ओर से यमुना जल भरकर कलश आयोजन स्थल तक लाए गए। मंगल कलश यात्रा में भक्तों के साथ संत, महंत व पंडित शामिल रहे। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को चरण पादुका और भव्य कलश शोभायात्रा से होगा। इस मौके पर महंत पवन कुमार दास, महामंडलेश्वर केशव दास, भारत गुरु, महामंडलेश्वर ओंकार दास महाराज, संत बालक देवाचार्य महाराज,महामंडलेश्वर नरसी दास, महंत सूरत दास, महंत महेंद्र दास, संदीप दास, दशरथ दास, महामंडलेश्वर अवधेश दास, महंत जगदीश्वर दास, राधेश्याम दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed