{"_id":"6924bdaa6023d502ee061a84","slug":"students-will-receive-free-movies-and-t-shirts-as-gifts-mathura-news-c-29-1-mtr1022-485198-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छात्र-छात्राओं को मुफ्त फिल्म व टीशर्ट का मिलेगा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छात्र-छात्राओं को मुफ्त फिल्म व टीशर्ट का मिलेगा तोहफा
विज्ञापन
मथुरा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 (एसआईआर) में सहयोग करने वाले छात्र-छात्राओं को भी इनाम मिलेगा। प्रशासन की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं को फिल्म दिखाई जाएगी और एक टीशर्ट भी मिलेगी। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने छाता में समीक्षा करने के दौरान सभी गणना प्रपत्र की फीडिंग पूरी करने पर एसडीएम को 5100 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
डीएम ने विधानसभा छाता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में लगाए गए बीएलओ, सुपरवाइजर व अन्य नोडल व सह नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सुपरवाइज़रों को निर्देशित किया कि बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्रों का वितरण और इकट्ठा करने का काम जल्द पूरा करें। साथ ही प्राप्त अभिलेखों की पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग कराए जाने पर बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में स्कूल व कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं आदि का सहयोग भी लिया जा रहा है। प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों के अभिभावकों को गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा अपने घरवालों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों को गणना प्रपत्र भरने में मदद की जा रही है। डीएम ने कहा कि गणना प्रपत्र भरवाने में मदद करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशासन द्वारा फ्री मूवी दिखवाई जाएगी तथा एक टी शर्ट दिलवाई जाएगी। जिलाधिकारी ने तहसील सभागार में विभिन्न कॉलेजों से आए बच्चों को 40,000 गणना प्रपत्र भरवाने में मदद करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता से कहा कि यदि वे प्रतिदिन 40,000 गणना प्रपत्र का कार्य पूर्ण करते हुए फीडिंग कराएंगे तो वह अपने वेतन से 5100 रुपये का नकद पुरस्कार देंगे।
विज्ञापन
लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम छाता वैभव गुप्ता, डीसी मनरेगा विजय कुमार पांडेय, बीएलओ, सुपरवाइजर तथा नोडल व सह नोडल अधिकारी मौजूद रहे।