फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students soft on the assurance of Veterinary University administration, strike back for one month

वेटरनेरी विवि प्रशासन के आश्वासन पर छात्र नरम, एक माह के लिए हड़ताल वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Students soft on the assurance of Veterinary University administration, strike back for one month
मथुरा। वेटरनेरी विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार देर शाम विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता के बाद एक महीने के लिए हड़ताल को वापस ले ली है। यह निर्णय छात्रों ने विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. विकास पाठक से वार्ता के बाद लिया है। इस वार्ता में छात्रों को आश्वासन दिया गया कि एक माह के अंदर छात्रों के इंटर्नशिप मुद्दे को सुलझा दिया जाएगा। तीन शर्तों पर छात्रों ने एक माह के लिए हड़ताल वापस ली है।
विज्ञापन

विगत 2 अप्रैल से वेटरनेरी विश्वविद्यालय के छात्र इंटर्नशिप मुद्दे को लेकर हड़ताल पर थे। उनके द्वारा कामकाज बंद कर दिया गया था। क्लीनिकों पर काम नहीं कर रहे थे। गेट पर बैठकर के हड़ताल कर रहे थे। उनकी मांग थी कि उनकी इंटर्नशिप को बढ़ाया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई दफा छात्रों को मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने। मंगलवार को वेटरनेरी विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू विकास पाठक ने छात्रों से एक दफा फिर बातचीत की।
विज्ञापन

इस बातचीत में तीन शर्तों पर छात्र अपनी हड़ताल वापस करने को तैयार हुए। इन शर्तों में में पहली शर्त एक माह के अंदर विश्वविद्यालय प्रशासन इंटर्नशिप बढ़ाएगा। दूसरी शर्त इंटर्नशिप बढ़ाने संबंधी पैरवी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एक प्रोफेसर को छात्रों के नेतृत्व के साथ रखेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हड़ताल में शामिल हुए छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे छात्रों के दल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी यदि एक माह के अंदर इंटर्नशिप के मुद्दे को नहीं सुलझाया गया तो वह दोबारा हड़ताल पर चले जाएंगे। हालांकि इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई पुष्टि नहीं की लेकिन विश्वविद्यालय के डीन पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में हम छात्रों के हित में जुटे हैं। इससे पूर्व छात्रों ने विवि कैंपस में सफाई कर पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed