फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   student protest in koshi

फीस जमा न होने से गुस्साए छात्रों ने गेट पर ताला लगाया

Mon, 13 Jan 2020 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
student protest in koshi
कोसीकलां के डिग्री कालेज के गेट पर हंगामा करते हुए छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां। एसबीबी डिग्री कॉलेज में सोमवार को बीकॉम के छात्र-छात्राओं की फीस जमा न होने पर वे भड़क गए। इसके बाद उन्होंने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को जल्द फीस जमा कराने का आश्वासन देकर ताले को खुलवाया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

एसबीबी डिग्री कॉलेज में बीकॉम की स्ववित्त पोषित कक्षाओं का संचालन होता है। इनमें करीब 200 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इससे छात्र-छात्राओं की फीस एवं फार्म यूनिवर्सिटी में जमा नहीं हो पाए।
विज्ञापन

परीक्षा की तिथियों की घोषणा होने वाली है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी। उनके परीक्षा फार्म भी जमा नहीं हो सके। उन्होंने प्राचार्य यशपाल बघेल से बात की तो उन्होंने इसको प्रबंध समिति का मामला बताया। सोमवार को धर्य टूट गया। उन्होंने प्रात: दस बजे कॉलेज पहुंचकर मुख्यगेट पर ताला जड़ दिया। इसकी जानकारी जब कॉलेज प्रशासन को हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। उधर हंगामे के बाद प्रबंध समिति के पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए और उन्होंने बैंक में जाकर सीज खाते को खुलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इससे हमारा कोई लेना नहीं है। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि फीस जमा न होने से विद्यार्थी परेशान थे। मामले को शांत करा दिया गया। प्रबंध समिति के सचिव प्रतापचंद अग्रवाल ने बताया कि फीस जल्द जमा कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि फीस जमा न होने से विद्यार्थी परेशान थे। मामले को शांत करा दिया गया। प्रबंध समिति के सचिव प्रतापचंद अग्रवाल ने बताया कि फीस जल्द जमा कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed