{"_id":"680a7eb52bb2f2358d062809","slug":"student-of-private-university-was-beaten-up-by-bus-driver-and-conductor-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: निजी विश्वविद्यालय के छात्र को बस चालक-परिचालक ने पीटा, हाईवे पर मच गई अफरा-तफरी; मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: निजी विश्वविद्यालय के छात्र को बस चालक-परिचालक ने पीटा, हाईवे पर मच गई अफरा-तफरी; मुकदमा दर्ज
Fri, 25 Apr 2025 12:11 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:11 AM IST
सार
निजी विश्वविद्यालय के बस चालक-परिचालक ने छात्र से मारपीट कर दी। दोनों पक्षों में हाईवे पर मारपीट से अफरातफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के शहजादपुर में एक निजी विवि की बस के चालक-परिचालक ने छात्र की पिटाई कर दी। साथियों ने जब छात्र को बचाने का प्रयास किया तो चालक-परिचालक ने अपने गांव के युवाओं को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पथराव हुआ। पथराव में बस के शीशे टूट गए। तीन छात्र घायल हो गए। पुलिस ने विवि के मैनेजर की तहरीर पर छह नामजद समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस देर रात तक हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
जैंत क्षेत्र के निजी विवि की बस पर फरह थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी दो युवक चालक और परिचालक हैं। बुधवार को उनका विवि के एक छात्र से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बृहस्पतिवार की रात को चालक और परिचालक बस को लेकर आगरा जा रहे थे। बस में आगरा निवासी छात्र भी बैठा था। चालक-परिचालक ने छात्र को पीटने के लिए गांव से कुछ युवाओं को भी बुला लिया।
जैसे ही बस शहजादपुर पहुंची तो चालक ने बस को रोक लिया और छात्र की पिटाई शुरू कर दी। यह देख अन्य छात्रों ने विरोध किया तो चालक-परिचालक और उनके साथियों ने अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन थम गया। काफी देर तक दोनों पक्षों में झगड़ा होता रहा।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी हुई तो थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस दो देख हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने झगड़े में घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।