{"_id":"6abd5fd11790911fc4022ea0","slug":"stubble-burning-at-three-locations-in-the-district-mathura-news-c-369-1-mt11023-153504-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिले में तीन जगह पराली का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिले में तीन जगह पराली का दहन
विज्ञापन
मथुरा। शासन प्रशासन की कड़ी रोक, निगरानी और तमाम प्रतिबंधों के बावजूद जिले में पराली दहन का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले एक हफ्ते में सैटेलाइट ने जिले में पराली दहन की तीन घटनाएं पकड़ी हैं। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर इनकी निगरानी और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।
जिले की गोवर्धन तहसील के गांव भरना खुर्द और मांट के गांव सुरीर कलां में फसल अवशेष जलाए जाने की घटनाएं सामने आईं। वहीं विगत सोमवार की रात्रि में भी छाता क्षेत्र के गांव में भी पराली जलाए जाने की सूचना मिली है। खेतों में फसल अवशेष जलने से उठने वाला धुआं आसपास के वातावरण को प्रभावित करता है। इसकी रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन और एनजीटी के निर्देशों के तहत किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद अलग-अलग क्षेत्रों में घटनाएं सामने आना निगरानी व्यवस्था के लिए चुनौती है। धान समेत अन्य फसलों की कटाई बढ़ने के साथ ही आगामी दिनों में पराली दहन रोकना प्रशासन के लिए अहम चुनौती रहेगा। जिले में पुलिस, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम इसकी निगरानी कर रही है।
-- -
सैटेलाइट से जिले के तीन स्थानों पर पराली दहन की रिपोर्ट मिली है। इसके आधार पर स्थानीय टीम से जांच कराई जा रही है। इसके दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -आवेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी