फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Strong support of women's organizations in support of the corridor

Mathura News: कॉरिडोर के समर्थन में महिला संगठनों का मजबूत साथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Strong support of women's organizations in support of the corridor
सांसद हेमामालिनी को ज्ञापन सौंपती हुई महिलाएं। स्वयं
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के समर्थन में मथुरा-वृंदावन की महिला शक्ति एकजुट हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से जुड़ीं दो दर्जन से अधिक महिला प्रतिनिधियों ने सांसद हेमामालिनी से उनके निवास पर मुलाकात की और कॉरिडोर परियोजना के समर्थन में उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिलाओं ने स्पष्ट किया कि मंदिर के स्वरूप और गोस्वामियों के अधिकारों से कोई छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। सरकार द्वारा पुनर्वास के तहत मकान के बदले मकान और दुकान के बदले दुकान के साथ समुचित मुआवजा भी दिया जा रहा है। महिला नेताओं ने विरोध कर रहे कुछ गोस्वामियों पर निजी स्वार्थ के चलते लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। बुजुर्ग और असहाय श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह जाते हैं और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य आपात स्थिति में इलाज तक नहीं मिल पाता। एंबुलेंस और शवयात्रा तक बाधित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय अत्यंत सराहनीय और समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद से मुलाकात करने वालों में रालोद की प्रदेश सचिव चौधरी सुजाता सिंह, प्रदेश सचिव महिला विंग मधुबाला चौधरी, रीता चौधरी, उषा सोलंकी एडवोकेट, शालिनी शर्मा, मंजू एडवोकेट, कीर्ति शर्मा महानगर अध्यक्ष, सपना ठाकुर, वंदना अग्रवाल, निर्मल शर्मा, संदीप कौर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed