फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Storm and Rain Cause Power Outages; Trees Uprooted

Mathura News: आंधी और बारिश ने उड़ाई बिजली, पेड़ उखड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Storm and Rain Cause Power Outages; Trees Uprooted
मथुरा। जिलेभर में बृहस्पतिवार रात को अचानक आई आंधी और बारिश से कई पेड़ जमीदोज हो गए। पेड़ों की शाखाएं टूट कर बिजली लाइनों पर गिर गईं और होर्डिंग व बैनर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप होते ही शहर में हाहाकार मच गया। हालांकि मौसम विभाग ने उपभोक्ताओं के मोबाइलों पर संदेश जारी कर दिन में ही अलर्ट कर दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप निकली और दोपहर तक धूप असहनीय हो गई। बाजारों में सामान्य दिनों के सापेक्ष ग्राहकों की आवाजाही कम रही। अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य स्तर पर 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली और बादल छाने लगे। इसी बीच करीब पांच बजे उपभोक्ताओं के मोबाइल घनघनाने लगे। मौसम विभाग ने सभी को संदेश जारी कर आगामी 24 घंटे के अंदर तेज बारिश के साथ-साथ आंधी आने का अलर्ट जारी किया। इसके बाद रात नौ बजे फरह, मांट, बलदेव, सौंख समेत कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। पेड़ उखड़कर सड़कों और विद्युत लाइनों पर गिर गए। इससे विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक बारिश व आंधी का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed