फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Steamers did not operate after the pontoon bridge was removed.

Mathura News: पैंटून पुल हटने के बाद नहीं चले स्टीमर, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Steamers did not operate after the pontoon bridge was removed.
वृंदावन। यमुना किनारे दो घाटों के समीप दो पैंटून पुल हटा दिए गए हैं। पुल हटाने के बाद यात्रियों का यमुना पार कराने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा स्टीमर संचालित नहीं किए गए। ऐसे में लोगों को सार्वजनिक स्टीमर और मोटर बोट से यमुना पार करने के लिए मनमाना किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा मानसून में यमुना का जल स्तर बढ़ने पर केसी घाट और देवरहा बाबा घाट पर स्थापित पैंटून पुलों को हटा दिया गया है। पुल हटाने के बाद वृंदावन- मांट के बीच लोगों को नदी को पार कराने के लिए दोनों घाटों पर स्टीमर का संचालन किया जाता है, जो कि जुलाई से अक्तूबर तक चलते हैं। विभाग द्वारा स्टीमर संचालन का ठेका लगभग 12 लाख रुपये का उठाया जाता है।
विज्ञापन

इस बार विभाग द्वारा दोनों घाटों पर स्टीमर चलाने के लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया की गई, लेकिन इसमें कोई ठेकेदार नहीं आया। विभाग की इस ढिलाई का फायदा नाविक उठा रहे हैं। बिहारीपुर निवासी महाराम सिंह ने बताया कि असुरक्षा के भाव को लेकर नदी पार करनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग के जेई राकेश जादौन ने बताया कि पैंटून पुल हटाने के बाद स्टीमर का संचालन कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया विभाग द्वारा जून में शुरू कर दी गई थी। प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उच्चाधिकारी कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed