फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Statue of great man damaged, uproar

Mathura News: महापुरुष की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Statue of great man damaged, uproar
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली गांव के पार्क में लगी महापुरुष की प्रतिमा को किसी अराजक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार को लोगों की निगाह प्रतिमा पर पड़ी तो उनमें आक्रोश भड़क गया। काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाने और अराजकों को पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन देकर विवाद को शांत कराया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार देर रात अराजक तत्वों ने महापुरुष की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह पार्क में आए लोगों ने यह देखा तो उनमें आक्रोश भड़का। पुलिस को सूचना मिली कि रोड जाम करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, तत्काल मौके पर सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा व अन्य अधिकारी पहुंचे। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। नई प्रतिमा लगवाई गई। सीओ के अनुसार अराजक तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed