फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Station Cleaning Left to Daily-Wage Laborers

Mathura News: ठेका खत्म, दिहाड़ी मजदूरों के भरोसे स्टेशन की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Station Cleaning Left to Daily-Wage Laborers
मथुरा। यात्रियों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं देने के रेलवे के दावे मथुरा जंक्शन पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। स्टेशन की सफाई व्यवस्था इन दिनों दिहाड़ी सफाई मजदूरों के भरोसे चल रही है। सफाई का ठेका कई दिन पहले ही समाप्त हो चुका है, लेकिन नया ठेका शुरू होने तक रेलवे ने व्यवस्था को संभालने के लिए दिहाड़ी मजदूरों की अस्थायी व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन


मथुरा जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्था को लेकर रेलवे की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। ठेका समाप्त होने के बाद भी नई व्यवस्था समय से शुरू नहीं हो सकी। अब स्टेशन की सफाई के लिए मजदूरों को दिहाड़ी पर लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इन सफाई मजदूरों को मानदेय का वितरण मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से किया जा रहा है। मजदूरों की संख्या और उन्हें लगाए जाने का तरीका भी नियमित ठेके की व्यवस्था से अलग है। ऐसे में सफाई व्यवस्था कितनी प्रभावी है, इसका अंदाजा स्टेशन परिसर में आसानी से लगाया जा सकता है। इसी कारण स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से सफाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन-
स्टेशन का ठेका खत्म होने के बाद सफाई व्यवस्था बरकरार रखने के लिए दिहाड़ी मजदूरों से काम लिया जा रहा है। जल्द ही पुन: ठेका दिए जाने के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसका निस्तारण जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार गौतम, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed