फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   State will become one billion dollar economy: Dinesh Sharma

वन विलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा प्रदेश: दिनेश शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
State will become one billion dollar economy: Dinesh Sharma
गोवर्धन (मथुरा)। प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। योगी सरकार में गुंडा-मवालियों का राज खत्म हो चुका है। पहले उद्योगपति उत्तर प्रदेश में कंपनी लगाने में डरते थे, अब प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। सरकार प्रदेश को वन बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने पर काम कर रही है। यह बात पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी के दर्शन के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. शर्मा चीनी मिल एवं गन्ना मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के पुत्र के सगाई समारोह में शिरकत करने बरसाना आए थे। बरसाना पहुंचने से पहले वे आधा घंटे गोवर्धन रुके। दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर मनौती मांगी।
विज्ञापन

सेवायत पवन कौशिक ने प्रसाद एवं व्यापारी नेता संजीव खंडेलवाल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। शर्मा ने कहा प्रदेश में लगातार दूसरी बार 37 वर्षों के बाद भाजपा की सरकार बनी है। रामधन शर्मा, एमलसी ओमप्रकाश ठाकुर, हरिओम शर्मा, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed