फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stall operator fined six thouand for selling water bottles at 20 rupees instead of 15 at Mathura Junction

UP: मथुरा जंक्शन पर 15 की जगह 20 रुपये में बेच रहा था पानी की बोतल, जांच में मिला सही; छह हजार का लगा जुर्माना

Sun, 11 Feb 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 11:33 PM IST
सार

मथुरा जंक्शन पर स्टाल संचालक 15 की जगह 20 रुपये में पानी की बोतल बेच रहा था। जांच में सही मिला तो अधिकारियों ने छह हजार का जुर्माना लगाया। 

विज्ञापन
Stall operator fined six thouand for selling water bottles at 20 rupees instead of 15 at Mathura Junction
रेल नीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन में रेल यात्री से पानी की बोतल पर पांच रुपये ज्यादा वसूल करना स्टॉल संचालक को भारी पड़ गया। रेल यात्री ने मामले की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई। जांच के बाद अधिकारियों ने स्टॉल संचालक पर छह हजार रुपये का जुर्माने लगाया है।

विज्ञापन


रेलवे जंक्शन स्टेशन पर आने वाले यात्रियों से खाने-पीने के सामान पर निर्धारित रेट से ज्यादा कीमत पर बेचना अमर फूड प्रोडक्ट के संचालक को काफी महंगा पड़ गया। स्टॉल संचालक ने रेल यात्री से रेल नीर पानी की बोतल पर पांच रुपये की अतिरिक्त कमाई की, लेकिन इसके एवज में उसे छह हजार का जुर्माना झेलना पड़ा है। मामला जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4-5 का है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बताया गया कि पांच रुपये की ओवर चार्जिंग करने से नाराज रेल यात्री ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की। अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से मामले की जांच करवाई। जांच में शिकायत सही मिली। इसके बाद स्टॉल संचालक पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। रेलवे अधिकारियों ने सभी स्टॉल संचालकों को निर्देशित किया है कि वे रेल यात्रियों को सामान निर्धारित कीमत पर ही बेचें। अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने पर यहां करें शिकायत

स्टेशन पर अगर रेल यात्रियों से खाने-पीने के सामान पर अतिरिक्त वसूली की जा रही हो तो वो रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा यात्री, रेल मदद पोर्टल पर अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही यात्री स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों के पास जाकर मौखिक और लिखित शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

मथुरा जंक्शन के स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रेल यात्री ने पानी की बोतल पर पांच रुपये अतिरिक्त लेने की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर अमर फूड प्रोडक्ट स्टॉल संचालक के खिलाफ छह हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed