फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   St John's winner in table tennis, Baikunthi Devi College runner-up

Mathura News: टेबल टेनिस में सेंट जॉन्स विजेता, बैकुंठी देवी कालेज उप विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
St John's winner in table tennis, Baikunthi Devi College runner-up
मथुरा। किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस (महिला) टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा विजेता और बैकुंठी देवी की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर निगम के पार्षद राजेश सिंह पिंटू एवं विशिष्ट अतिथि बीएसए कालेज प्राचार्य प्रोफेसर ललित मोहन शर्मा ने शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रोफेसर लकी गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने प्रेम से ओतप्रोत नृत्य की प्रस्तुति दी। प्राचार्य ललित मोहन शर्मा ने खेलकूद को जीवन का अभिन्न अंग बताया। प्रभारी शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. बबीता, डॉ. विनीता, डॉ. रिचा सिंह एवं डॉ. दिव्यांशु ने बताया प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रमुख टीम बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, छलेसर कैंपस आगरा, किशोरी रमन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किशोरी रमन डिग्री कॉलेज मथुरा, बीएसए कॉलेज आरसीए कॉलेज मथुरा, नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोगांव मैनपुरी, सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा ने प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय से नियुक्त आब्जर्वर और सिलेक्टर डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. मंजू दलाल, डॉ. अमृता और कमल चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उमेश सिंह, विपुल, नीलम गोयल, प्रो. पल्लवी सिंह, डॉ. वंदना सारस्वत, प्रो. कविता कनौजिया, प्रो. माधुरी सिंह, प्रो. तनुजा अग्रवाल, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. मोनिका दीक्षित, डॉ. रेखा रानी, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. आम्रपाली, डॉ. श्वेता केसरी, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. रितु सुरेश, डॉ. ममता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed