फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sri Ganganagar Express was delayed by 16 hours and Sushasan Express was delayed by 8 and a half hours

UP: आंधी-बारिश ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, श्रीगंगानगर 16...तो सुशासन एक्सप्रेस साढ़े 8 घंटे देरी से आई

Sat, 24 May 2025 01:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 May 2025 01:30 PM IST
सार

आंधी और बारिश ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। मथुरा रेलवे जंक्शन पर श्रीगंगानगर 16 तो सुशासन एक्सप्रेस साढ़े 8 घंटे देरी से आई। इस दौरान यात्री परेशान हो गए। 
 

विज्ञापन
Sri Ganganagar Express was delayed by 16 hours and Sushasan Express was delayed by 8 and a half hours
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंधी-बारिश के बाद ट्रेनों की चाल और बिगड़ गई। रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को 8 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से आईं। ऐसे में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेन देरी से आने के कारण कई यात्री रिजर्वेशन निरस्त कराकर दूसरे वाहनों से रवाना हुए।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जंक्शन आनी वाली श्री गंगानगर समर स्पेशल (05636) 16 घंटे की देरी से आई। छपड़ा एक्सप्रेस (15109) 4 घंटे देरी से और जीटी एक्सप्रेस (12616) 3 घंटे देरी, सुशासन एक्सप्रेस साढ़े 8 घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा प्रयागराज एक्सप्रेस दो घंटे देरी से, गीता जयंती डेढ़ घंटे देरी से स्टेशन पर आई।
विज्ञापन

 

गंगानगर जाने वाले यात्री आशुतोष दुबे दीपक और सुमित ने बताया कि वह वृंदावन घूमने आए थे वापस जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन ट्रेन देरी से चल रही है। ऐसे में उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। उधर, जीटी एक्सप्रेस से नागपुर जाने वाले यात्री लक्की, राजेश सिंह, सुभाष, अंशुल ठाकुर ने बताया कि वह गर्मी में नागपुर घूमने जा रहे हैं।

 

जीटी में रिजर्वेशन कराया है, पांच दिन बाद रिजर्वेशन कंफर्म हुआ अब शुक्रवार को जाने को हैं तब ट्रेन देरी से आ रही है। ऐसे में गर्मी में उन्हें परेशानी उठानी पड़ रह है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल में 90 फीसदी ट्रेनें समय से संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह ट्रेनें देर से आ रही हैं इसलिए यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed