फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son kills father for protesting against homosexual relations

कातिल बेटा: पिता जान चुका था समलैंगिक रिश्ते का सच, ऐसी मौत दी...कांप जाएगी रूह; बक्से में मिली थी अधजली लाश

Tue, 14 May 2024 11:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2024 11:39 AM IST
सार

समलैंगिक रिश्तों का विरोध करने पर बेटे ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इसके बाद लाश को बक्से में रखकर ठिकाने लगा दिया। 

विज्ञापन
Son kills father for protesting against homosexual relations
बक्सा जिसमें मिली थी लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव अयेरा के पास बीती चार मई को बक्से में अधजला शव मिलने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हैं। जांच में पता चला है कि मृतक के बेटे ने ही समलैंगिक संबंधों के विरोध में अपने तीन साथियों के साथ पिता की हत्या की थी। शव को एक दिन घर में ही छुपाने के बाद तीन मई की रात बक्से में डालकर आग लगा दी थी। चारों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि शव की शिनाख्त मोहनलाल शर्मा निवासी अंतापाड़ा, शहर कोतवाली के तौर पर हुई है। जांच में पता लगा कि मोहनलाल के 23 वर्षीय अविवाहित बेटे अजीत के कृष्णा पुत्र मुन्नालाल निवासी प्रताप नगर, जमुनापार के साथ समलैंगिक संबंध है। कृष्णा के जरिये उसकी मुलाकात घीया मंडी के लोकेश पुत्र राकेश और मोहल्ला गुजराना चौबियापाड़ा के दीपक से हुई थी। मोहनलाल बेटे के समलैंगिक संबंधों का विरोध करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मई को उसने इस मामले को लेकर कृष्णा और अजीत को थप्पड़ भी मार दिए थे। इसके बाद दोनों ने लोकेश और दीपक संग मिलकर दो मई की रात मोहनलाल की घर में ही सब्बल से वारकर हत्या कर दी। तीन मई की रात शव को बक्से में बंद कर बाइक पर राया क्षेत्र में ले गए। वहां शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने लोकेश और दीपक को रविवार को यमुनापुल के नीचे श्मशान घाट से गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ में पता लगा कि कृष्णा और अजीत हाथरस भाग गए हैं। वे रविवार देर रात वापस आएंगे। इस पर पुलिस ने राया थाना क्षेत्र में हाथरस रोड भूडरी बंबा के पास चेकिंग शुरू कर दी। देर रात 2.50 बजे जब दोनों आरोपी पहुंचे और पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed