{"_id":"5ec95a2c8ebc3e908a718108","slug":"social-di0stance-market-open-mathura-mathura-news-agr4431230189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुले, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुले, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
विज्ञापन
छत्ता बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बाजार खुलते ही शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी गईं। ग्राहक ही नहीं दुकानदार भी कोविड-19 की सावधानियों को लेकर पूरी तरह से लापरवाह नजर आए। बाजार में मुख्य मार्ग के साथ अधिकांश दुकानों पर प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
व्यापारिक संगठनों की मांग पर प्रशासन ने लॉकडाउन-4 में दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। इसके साथ ही कोविड-19 को लेकर कुछ शर्तें भी तय कर दी हैं, लेकिन बाजार खुलने के दूसरे दिन ही लोग शर्तों को भूल गए। यह स्थिति व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के साथ-साथ आम ग्राहक पर भी भारी पड़ सकती है।
शनिवार को जब बाजार खुला तो दुकानदारों ने सड़क पर अपनी दुकानें सजा दीं। दुकानों के आगे फड़ लगने से सड़कें सकरी हो गईं। लंबे समय बाद बाजार खुलने से लोगों की मौजूदगी बढ़ी। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। कई जगह लोग बेहद सटकर चलते हुए नजर आए। शहर के होलीगेट के अंदर और बाहर के बाजार की स्थिति सबसे डरावनी रही।
विज्ञापन
यही हाल भरतपुरगेट, दरेसी, कोतवाली रोड, आगरा रोड और आर्य समाज रोड आदि के बाजारों में भी दिखाई दिया। इस दौरान भीड़ को रोकने के लिए न पुलिस की व्यवस्था दिखाई दी और न ही प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
- कोरोना वायरस को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सभी दुकानदार मास्क का उपयोग करें। ग्राहकों से भी इसका आग्रह करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन राएं। - मदन मोहन श्रीवास्तव, प्रांतीय संगठन मंत्री, संयुक्त व्यापार मंडल पश्चिमी उत्तर प्रदेश।
- दुकानदार भाई सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क अवश्य लगाएं। खुद सावधानी बरते और ग्राहकों को भी जागरुक करें। सैनिटाइजर का प्रयोग निरंतर करते रहें। भीड़ बिल्कुल न लगने दें। हम सभी को सजगता की आवश्यकता है। - अजयकांत गर्ग, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, मथुरा।