फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   smart city in vrindavan

स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित होगी तीर्थनगरी वृंदावन, शासन ने मांगा पूरा प्लान

Fri, 10 Jan 2020 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
smart city in vrindavan
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार ‘स्मार्ट सिटी’ योजना के तहत मथुरा-वृंदावन नगर निगम को 50 करोड़ रुपये देगी। इसके लिए शासन ने पूरा प्लान मांगा है। यह प्लान तीर्थनगरी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। इसमेें प्रमुख मंदिरों के अलावा अन्य ऐसे पुराने मंदिरों तथा कुंडों को भी शामिल करने की योजना है, जिनसे लोग अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम को एक स्थान विशेष का चयन करना था। यह स्थान निगम ने वृंदावन के रूप में चयनित कर लिया है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। निगम अधिकारी वृंदावन को ध्यान में रखते हुए 50 करोड़ का प्लान तैयार कर रहे हैं। इसमें उन मंदिरों को भी शामिल किया जा रहा है, जिनके बारे में श्रद्धालु अभी तक जानते नहीं हैं। निगम की ओर से इन मंदिरों के आसपास मौजूद पुरातन पहचानों को आधुनिक तरीके से निखारा जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया प्लान पर कमिश्नर से सहमति ले ली है।
विज्ञापन


सप्त देवालयों को किया गया है चिह्नित
अभी तक बने प्लान में वृंदावन के सप्त देवालयों को प्लान में लेने की योजना है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी विशेष सुविधा देने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा वृंदावन पहुंचने वाले रास्तों, यमुना किनारे तथा प्राचीन कुंडों पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के तहत वृंदावन को चुना गया
नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्लान तैयार कर रहा है। इसके लिए एक स्थान विशेष के रूप में वृंदावन को चुना गया है। इससे संबंधित प्लान जल्द ही शासन को भेज दिया जाता है।- रविद्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed