फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Skeleton of an old man missing for two and a half months found

Mathura: पैर, खोपड़ी, धड़ और हाथ सभी हिस्से दूर-दूर पड़े मिले...ढाई माह से वृद्ध लापता था; जंगल में मिला कंकाल

Sat, 26 Oct 2024 01:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 01:40 PM IST
सार

ढाई माह से लापता वृद्ध का कंकाल जंगल में मिला। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर ली। हैरानी की बात ये थी कि पैर, खोपड़ी, धड़ और हाथ सभी हिस्से दूर-दूर पड़े मिले। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 

 

विज्ञापन
Skeleton of an old man missing for two and a half months found
कंकाल की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित धनगांव के जंगल में ढाई माह से लापता वृद्ध का कंकाल मिला है। वृद्ध के शरीर के हिस्से जंगल में अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुला ली। टीम ने शरीर के हिस्सों को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


धनगांव के जंगल में मिला कंकाल
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार को धनगांव के जंगल में कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कई माह पुराना होने के कारण कंकाल में तब्दील हो चुका था। शरीर के हिस्से भी इधर-उधर बिखरे हुए थे। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए और शव की पहचान 95 वर्षीय गुलबाज निवासी धनगांव थाना हाईवे के रूप में की। पुलिस ने मौके से वृद्ध के शरीर के बिखरे कंकाल के टुकड़ों को एकत्रित किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   मथुरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन



ढाई माह से लापता था वृद्ध
पुत्र मोहन सिंह ने बताया कि पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और ढाई माह पहले गुम हो गए थे। बताया कि एक ही स्थान पर कुछ दूरी पर पैर, खोपड़ी, धड़ और हाथ अलग-अलग मिले हैं। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि शरीर कंकाल में तब्दील हो गया, लेकिन उनके कपड़ों का कुछ नहीं बिगड़ा है। पुत्र ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जहां शव मिला है वह क्षेत्र तराई वाला स्थान है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed