फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SIt team take the information about two temple raletd parikrima marg

एसआईटी टीम ने खंगाला परिक्रमा मार्ग के मंदिरों का रिकॉर्ड

Thu, 21 Nov 2019 09:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
SIt team take the information about two temple raletd parikrima marg
मथुरा। गोवर्धन में मंदिरों की जांच करने पहुंचे एसआईटी टीम के एसपी किरीट राठौर। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज जी की परिक्रमा से जुड़े प्रमुख दो मंदिरों में वित्तीय लेन-देन व अन्य व्यवस्थाओं की जांच को लेकर गठित एसआईटी की चार सदस्यीय टीम ने एसपी किरीट राठौर के निर्देशन में मंदिरों के रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर पर प्रबंधक मनु़ ऋषि से मंदिर की व्यवस्था व संचालन को लेकर बिंदुबार समीक्षा की। दानघाटी मंदिर के वादी पक्ष आदि से जानकारी की। टीम ने ई-रिक्शा से परिक्रमा मार्ग में एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में भी स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

टीम जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर, राधाकुंड, मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद व अन्य स्थलों पर पहुंची। गौरतलब है कि गिरिराज जी के प्रमुख दानघाटी मंदिर में वित्तीय अनियमितता में प्रबंधक जेल में बंद है। न्यायालय के आदेश के बाद दानघाटी मंदिर के रिकॉर्ड रूम सील हैं, जबकि इसी मामले में क्राइम ब्रांच भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी टीम के एसपी किरीट राठौर ने बताया कि प्रमुख दो मंदिरों की जांच एसआईटी टीम द्वारा की जा रही है। इसी के तहत चार सदस्यीय टीम जांच करने आई है। इसके मुख्य विवेचक इंस्पेक्टर कुंवर वीपी सिंह हैं। इंस्पेक्टर शशी भूषण मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी, वन क्षेत्राधिकारी ब्रजेश सिंह परमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed