फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shyama Pyari Kunj Bihari Jai Jai Shree Haridas Dulari...

श्यामा प्यारी कुंज बिहारी जय जय श्री हरिदास दुलारी...

Tue, 07 Sep 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shyama Pyari Kunj Bihari Jai Jai Shree Haridas Dulari...
वृंदावन। हरिदास सेवा संस्थान रसोपासना पीठ में मंगलवार को नव दिवसीय स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव रस अनुष्ठान का आयोजन आरंभ हो गया। प्रथम दिवस पर पद भजन गायन का मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें हेमंत ब्रजवासी ने स्वामी जी की वाणी प्रथम लड़ाऊं श्री गुरु पद का गायन किया। इसके बाद नमो नमो श्री हरिदास, श्यामा प्यारी कुंज बिहारी जय जय श्री हरिदास दुलारी... के मधुर स्वर से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

राग कलावती में राधा जन्म सुन आई रे कीरत ने लाली जाई रे एवं मेरा बांके सनम है निराला मुझे चाहे पागल बना दे तथा राधे नाम की है बस्ती निराली प्याला मुझे पीने दे, बांके तेरे नैन प्यारे बाकी तेरी चाल है, सांवरे तुम बिन जिया रहे ना आदि पदों का गायन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन भजन सम्राट बाबा रसिका पागल की ओर से प्रगट आई रंग भीनी स्वामी हरिदास सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बाबा रतन दास, बाबा दयालदास, होशियार बृजवासी, अजय बृजवासी, हुकूम चंद्र बृजवासी, किशोरी शरण जी भक्त माली, बाबा चित्र- विचित्र, मोहिनी शरण, राधाकांत, पप्पू जी, हरि ओम, वृंदावन दास, गोविंद दास, भगवान दास आदि थे। कार्यक्रम का संयोजन मोहन श्याम दीक्षित एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के मंत्री विष्णु दान शर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed