फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna toured the city in the form of Lord Shri Ram

Mathura News: भगवान श्रीराम के रूप में श्रीकृष्ण ने किया नगर भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna toured the city in the form of Lord Shri Ram
मथुरा। भगवान श्रीराम के अयोध्या में विराजमान होने की खुशी में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास महिला मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को धनुष बाण धारण कराकर राम रूप में नगर भ्रमण कराया। गोविंद नगर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में 51 लड्डू गोपाल को महिलाएं धनुष धारण कर बैंडबाजा के साथ चल रही थीं। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम 505 वर्ष बाद अयोध्या में अपने भवन में विराजमान हो रहे हैं। इसको लेकर ब्रज क्षेत्र में भारी उत्साह है। संयोजिका डॉ. जमुना देवी शर्मा, सहसंयोजिका रिचा शर्मा ने भी विचार रखे। राष्ट्रीय प्रवक्ता पं राजेश पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अश्वनी शर्मा, महासचिव कन्हैया लाल बृजवासी ने कहा कि संघर्ष न्यास द्वारा 22 तक 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर, डॉ. उमा शर्मा, राज शर्मा, राधा शर्मा, जयराम शर्मा, दुर्गेश कुमार, ममता शर्मा, हरिओम वर्मा, कल्पना सारस्वत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed