फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna Janmabhoomi Case: Keshavdev Paksha will take up the issue of offering Namaz in the mosque on November 19.

श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: केशवदेव पक्ष 19 नवंबर को उठाएगा मस्जिद में नमाज पढ़ने का मुद्दा ण्

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi Case: Keshavdev Paksha will take up the issue of offering Namaz in the mosque on November 19.
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह के केस में वादी पक्ष द्वारा शाही ईदगाह में नमाज पढ़ने का मुद्दा आगामी 19 नवंबर को अदालत के समक्ष उठाया जाएगा। सोमवार को बारिश के अवकाश के कारण अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने इस संबंध में 19 नवंबर की सुनवाई की तारीख तय की है। अदालत में चल रहे अन्य केसों में भी इसी दिन सुनवाई होगी।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ जमीन को लेकर वर्ष 1968 में हुए राजीनामा को खत्म करने की मांग के लेकर अदालत आए एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी द्वारा सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया जाना था, जिसमें वह शाही ईदगाह मस्जिद में नमाज पढ़े जाने के मुद्दे को अदालत के समक्ष रखते।
विज्ञापन

उक्त प्रार्थनापत्र में उनके द्वारा अदालत को बताया जाता कि किस प्रकार से विवादित होने के कारण कुछ वर्ष पहले तक इस मस्जिद में मुस्लिमों द्वारा नमाज तक नहीं पढ़ी जाती थी। वादी एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब वह इस प्रार्थनापत्र को 19 नवंबर को देंगे। इस दिन वह अदालत में उनके द्वारा अमीन रिपोर्ट मंगवाने की मांग भी करेंगे। अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि अब इस संबंध में 19 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायणी सेना की सुनवाई भी 19 को
अदालत में एडवोकेट शैलेंद्र सिंह के अलावा मनीष यादव, पंकज शास्त्री आदि द्वारा दायर वाद में भी सुनवाई 19 नवंबर को जाएगी। वादी महेंद्र यादव ने बताया कि उनके केस में की तारीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed