{"_id":"5dc823e08ebc3e5b5e1c336d","slug":"shreekrshn-janmasthaan-kee-suraksha-mathura-news-agr4145720175","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में पांच और नए प्वाइंट जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में पांच और नए प्वाइंट जुड़े
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप संदिग्ध गतिविधि को लेकर तीर्थ यात्रियों की चैकिंग करते पुलि
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अयोध्या फैसले के बाद अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रेड और यलो जोन में बनाए गए पांच नए प्वाइंटों पर पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को भी जनपद में पुलिस के जवान बस्तियों और कॉलोनियों में चहलकदमी करते नजर आए।
अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा पहले से ही कड़ी है, पर आईबी के विशेष निदेशक शंभूनाथ और एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा के निरीक्षण में कई प्वाइंट कमजोर मिले थे। इन प्वाइंटों को मजबूत करने के दिशा निर्देश पर अमल करते हुए एसएसपी ने पांच नए प्वाइंटों पर पीएसी के जवान मुस्तैद कर दिए हैं।
यह प्वाइंट रेड और यलो जोन में बनाए गए हैं। इसके अलावा अयोध्या फैसले के मद्देनजर दूसरे दिन रविवार को भी जनपद पुलिस अलर्ट पर रही। सुबह से पुलिस के जवानों की चहलकदमी बस्तियों और कॉलोनियों में बनी रही। चौराहा-तिराहों पर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी शलभ माथुर पल-पल की स्थिति की खबर लेते रहे।
विज्ञापन
रेड-यलो जोन में 88 कैमरों की निगाह
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की गतिविधि रेड और यलो जोन में लगे 88 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही है। कंट्रोल रूम में बैठकर सुरक्षाकर्मी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। साथ ही कभी-कभी ड्रोन से भी सुरक्षा को परखा जाता है।
यह बनाए गए हैं सुरक्षा के नए पांच प्वाइंट
- महाविद्या कॉलोनी तिराहा, महाविद्या कॉलोनी मार्ग, पोतराकुंड मजार, जगन्नाथपुरी कॉलोनी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कर्मचारी आवासीय भवन की छत।
सुरक्षा के पांच नए प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंटों पर पीएसी के जवानो को मुस्तैद किया गया है। प्रत्येक प्वाइंट पर एक मुख्य आरक्षी और चार आरक्षी मोर्चा संभालेंगे। 88 सीसीटीवी कैमरों से रेड और यलो जोन में हर गतिविधि से नजर रखी जा रही है।
-ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी सुरक्षा