फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shivpal yadav has inaugurated a scheme in mathura

मथुरा-आगरा की बुझेगी प्यास, मिलेगा शुद्धजल

Sat, 16 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 16 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav has inaugurated a scheme in mathura
प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि यमुना-गंगा नदी नहीं वरन भारतीय आस्था का केंद्र है। यमुना शुद्धीकरण का मामला हमारी आस्था से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि पतित पावनी यमुना को शुद्ध करने के लिए केंद्र सरकारों ने अब तक कोई ठोस नीति नहीं बनाई। इसी कारण यमुना अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि यमुना को बचाने के लिए प्रदेश सरकार व्यापक स्तर पर योजना पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव शनिवार को वृंदावन के ब्रह्मकुंड पर 500 क्यूसेक गंगाजल यमुना में छोड़े जाने की परियोजना का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। केबिनेट मंत्री ने कहा कि परियोजना से यमुना नदी में प्रदूषण कम होगा। आज 300 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है। इसके आने से जीवनदायिनी यमुना का तो कायाकल्प होगा ही साथ ही मथुरा और आगरा के लोगों की स्वच्छ जल की वर्षोें से चली आ रही समस्या का समाधान भी होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वृंदावन से यमुना मुक्तिकरण के लिए दिल्ली गए आंदोलनकारियों से यमुना में शुद्ध जल छोड़ने का वादा केंद्र ने नहीं निभाया। लेकिन प्रदेश सरकार ने यमुना में शुद्ध जल छोड़े जाने की दिशा में धरातल पर कार्य किए हैं। जल्द ही यमुना में शुद्ध जल मिलेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनावों के दौरान जो भी वादे जनता के साथ किए उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ नारा देने वाले मोदी से पूछना चाहिए कि क्या अच्छे दिन आए। क्या काला धन देश में आया। एक महीने में दो बार पेट्रोल और डीजल में मूल्यवृद्धि ने जनता की कमर ही तोड़ डाली। बरसात और ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को प्रदेश सरकार ने मुआवजे की राशि बांट दी लेकिन केंद्र से मिलने वाली तीन हजार करोड़ की राशि अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था गुजरात और दिल्ली से अच्छी बताई। कहा कि क्राइम होने के तुरंत बाद पुलिस उसे वर्कआउट कर देती है। बिजली कटौती पर केबिनेट मंत्री ने बस इतना कहा कि बहुत जल्द गांवों को 16 और शहरों को 20-22 घंटे बिजली मिलेगी।


इस अवसर पर स्वामी आदित्यानंद महाराज, महंत फूलडोल महाराज, महामंडलेश्वर नवल गिरी, हरिबोल महाराज, बालयोगेश्वरानंद महाराज, राधाकांत शास्त्री, आचार्य बद्रीश, सुनील सिंह, हरेश ठेनुआ और प्रह्लाददास महाराज से उन्होंने यमुना मुक्तिकरण के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed