फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sharp tip

नंदबाबा मंदिर सेवायतों में नोकझोंक, पुलिस पहुंची

Sun, 10 Nov 2019 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Sharp tip
मथुरा। कटघरा (रैलिंग) को लेकर नंदबाबा मंदिर सेवायतों में हुआ झगड़ा। - फोटो : MATHURA
नंदगांव (मथुरा)। नंदबाबा मंदिर में कटघरा (रेलिंग) को लेकर सेवायतों में तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे मंदिर के सेवायत पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन ताराचंद गोस्वामी एवं अन्य लोग मंदिर में लगे कटघरे (रेलिंग) को वेेल्डिंग कराकर बंद कराने के लिए नंद भवन पहुंचे। इस दौरान गुड्डी आदि सेवायतों ने इसका विरोध किया। इसके लेकर उनमें तीखी नोकझोंक हो गई। स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि कटघरे को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी।
मंदिर में सुधार के क्रम में कटघरे पर वेल्डिंग कराई जा रही थी। लोगों को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। मंदिर के अंदर वीआईपी एवं अधिकारियों को छोड़ कर अन्य यात्रियों का प्रवेश बंद होना चाहिए। कटघरा खुला होने से मंदिर के अंदर भिक्षावृति होती है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ताराचंद गोस्वामी, सेवायत नंदबाबा मंदिर।
सभी यात्रियों को एक समान रूप से दर्शन होने चाहिए। ठाकुर जी के सामने कोई वीआईपी नहीं है। बाहर से ठीक से दर्शन नहीं हो पाते हैं। इसलिए कटघरा खुला होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कान्हा गोस्वामी, सेवायत, नंदबाबा मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed