फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shanti Guest House sealed on dues of Rs 1.85 lakh

1.85 लाख रुपये के बकाए पर शांति गेस्ट हॉउस सील

Tue, 20 Jul 2021 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Shanti Guest House sealed on dues of Rs 1.85 lakh
मथुरा। गृहकर-जलकर का बकाया जमा न करने पर नगर निगम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को इसी के चलते शांति गेस्टहाउस को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से बकाएदारों में खलबली है।
विज्ञापन

एक जुलाई से मथुरा वृंदावन नगर निगम ने विभिन्न कर वसूलने के लिए अभियान चला रखा हैं। वर्तमान में ओटीएस स्कीम भी चल रही है, इस पर शत प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ बकाएदारों को दिया जा रहा है। मंगलवार को गृहकर-जलकर के बकाए को जमा न करने पर बीएसए कॉलेज रोड स्थित शांति गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया। कार्रवाई के वक्त पुलिस बल के अलावा कर अधीक्षक उम्मेद सिंह की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने बताया कि गेस्ट हाउस पर करीब 1 लाथ 85000 रुपया बकाया चल रहा है। जुलाई माह में वसूली का लक्ष्य 2 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 75 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। नगर आयुक्त अनुनय झा ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया टैक्स तत्काल जमा करा दें। वर्ना उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed