{"_id":"6113bff48ebc3e75947f866a","slug":"seven-people-injured-after-two-cars-collided-mathura-news-agr5033257177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों के भिड़ने से सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों के भिड़ने से सात लोग घायल
विज्ञापन
टैंटीगांव। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से लखनऊ जा रही दो कार आपस में भिड़ गईं। इससे सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेस वे के सुरक्षाकर्मी एवं पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
आसिफ खान निवासी न्यू बृजपुरी दिल्ली बुधवार को कार से पत्नी सुनंदा खान, पुत्र सिनामा खान एवं निजमूर साकिर निवासी ललिता पार्क लक्ष्मीनगर दिल्ली के साथ नोएडा होते हुए लखनऊ जा रहे थे। जैसे ही सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 85 गांव नगला गड़रिया के पास नोएडा की ओर से आ रहे कार सवार सुधांशु दास, सदिनाकादास एवं अभिकरनदास निवासी नागलोई दिल्ली की कार से टक्कर हो गई।
दोनों कारों में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेस वे सुरक्षाकर्मी व पुलिस ने कारों में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों कारों को हटवा कर सड़क पर आवागमन शुरू कराया। संवाद