फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Server down at Sub-Registrar's office; registration work stalled for three days

Mathura News: उपनिबंधक कार्यालय में सर्वर डाउन, तीन दिन से रजिस्ट्री कार्य ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Server down at Sub-Registrar's office; registration work stalled for three days
छाता। तहसील परिसर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में पिछले तीन दिनों से सर्वर डाउन रहने के कारण रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी खराबी के चलते बैनामों का कार्य लगभग ठप पड़ा है।
विज्ञापन

सर्वर डाउन रहने के कारण बुधवार को पूरे दिन में मात्र 30 रजिस्ट्री हो सकीं। कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सोमवार को 60 दस्तावेज, जबकि कल मंगलवार को केवल 40 दस्तावेजों का ही पंजीकरण हो पाया था। दूर-दराज से तहसील पहुंचने वाले लोगों का पूरे दिन खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों, दस्तावेज लेखकों और वकीलों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से जल्द सर्वर और तकनीकी समस्याओं को दूर करने की मांग की है। रजिस्ट्री करने पहुंचे अमर सिंह, रामहेत, गणेश, मोहन श्याम, सुशीला, वंदना, मनीष आदि ने बताया कि सुबह से अपनी बारी के इंतजार में बैठे हैं लेकिन सर्वर ठप होने के कारण उनका काम नहीं हो सका है। सब रजिस्ट्रार छाता सुभाष चंद ने बताया कि तकनीकी खराबी की कारण साइट नहीं चल पा रही है। लखनऊ की टीम कार्य में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed