फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scorching Heat Leaves People Dripping with Sweat

Mathura News: झुलसाने वाली गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Scorching Heat Leaves People Dripping with Sweat
धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेकर गुजरते स्कूली बच्चे व महिला। संवाद
मथुरा। सुबह से ही चली लू से लोगों का बुरा हाल हो गया। सड़कों पर दोपहर को आसमान से शोले से बरसते महसूस हुए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को भी लू का अलर्ट है। 28 से 30 अप्रैल तक पारा 45 के पार पहुंच सकता है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश सालने लगी। दोपहर एक बजे तक धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सड़कों पर लोग जरूरी कामों के लिए ही निकले। दोपहर में बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। अब कूलर भी ठंडक नहीं दे पा रहे हैं। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार के बाद 28 से 30 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से तीन बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। धूप के कारण लू से ग्रसित होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में बच्चों का भी खास ख्याल रखें। बच्चों को शाम को ही घर के बाहर खेलने जाने दें। भीषण गर्मी में ज्यादा कसरत भी नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed