{"_id":"64d286aa513ba6224909c2b2","slug":"schools-remained-closed-teachers-demonstrated-mathura-news-c-29-1-mtr1016-117365-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विद्यालय बंदे रहे, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विद्यालय बंदे रहे, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Tue, 08 Aug 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आजमगढ़ चिल्ड्रन गर्ल्स स्कूल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद प्रधानाचार्या और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध एवं वित्तविहीन जूनियर हाईस्कूल बंद रहे।
इनमें सीबीएसई से संबद्ध करीब 130 विद्यालय और यूपी बोर्ड से संबद्ध करीब 500 वित्तविहीन जूनियर हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज शामिल हैं। उधर, मथुरा में बाल शिक्षा प्रबंधक समिति के नेतृत्व में 100 से अधिक स्कूल संचालकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
100 से अधिक प्रबंधक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रधानाचार्य बाल शिक्षा प्रबंधक समिति के नेतृत्व में सुबह 8 बजे ही विकास बाजार में गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए और यहां से जुलूस के रूप में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष विनीत कुमार मौर्य ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि प्रधानाचार्या और शिक्षक की तत्काल रिहाई की जाए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। छात्रा के परिजनों को भी न्याय मिले।
विज्ञापन
उधर, बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर की प्रबंध कमेटी व शिक्षक वर्ग ने भी बाजू पर काला फीता बांधकर आजमगढ़ की घटना के विरोध जताया। विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबंध निदेशक गौरव सिंह, प्रबंधक प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्या संगीता जायसवाल, रामबाबू, एसवी सिंह, सुरेंद्र सिंह, विपिन सिंह, सुग्रीव सिंह आदि मौजूद रहे।