फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Schools getting a facelift under 'Project Alankar'

Mathura News: प्रोजेक्ट अलंकार से संवर रही विद्यालयों की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Schools getting a facelift under 'Project Alankar'
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रोजेक्ट अलंकार के जरिये जिले के राजकीय व वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद में 2 नवीन बालिका विद्यालयों (जीजीआईसी बलदेव और सिरिया की नगरिया) के नए भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वहीं राजकीय और वित्तपोषित विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल की बालिकाओं को स्थानीय स्तर पर शिक्षा दिलाने के लिए विभाग कवायद में जुटा है। इसके तहत जिले के 33 राजकीय विद्यालयों में मल्टीपरपज हॉल, 20 स्कूलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, 7 विद्यालयों में आधुनिक शौचालय और 5 विद्यालयों में नई लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से 18 राजकीय स्कूलों की बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी प्रगति पर है। प्रोजेक्ट अलंकार में राजकीय विद्यालयों के साथ जिले के 18 अशासकीय सहायता प्राप्त (वित्तपोषित) विद्यालयों को भी शामिल किया गया है। इनमें मरम्मत, जीर्णोद्धार और अन्य सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन



राजकीय विद्यालय: निर्माण कार्य के लिए 100 फीसदी राशि सरकार वहन करती है।
वित्तपोषित (एडेड) विद्यालय: 75 फीसदी बजट सरकार, 25 फीसदी अंशदान विद्यालय प्रबंधन को देना होता है।
संस्कृत एडेड विद्यालय: सरकार की हिस्सेदारी 95 फीसदी और विद्यालय की केवल 5 फीसदी होती है।


वर्जन
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के जीर्णशीर्ण माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प कराया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के भौतिक बुनियादी ढांचे को मजबूत कर बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल देना है। इससे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित होने से स्कूलों में छात्र संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। - राघवेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed