फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sakchi maharaj not satisfied with the disclosure of saraf murder case in mathura

सराफा हत्याकांड के खुलासे पर साक्षी महाराज ने उठाए सवाल

Mon, 22 May 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 May 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
sakchi maharaj not satisfied with the disclosure of saraf murder case in mathura
साक्षी महाराज - फोटो : SELF
भाजपा सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने सराफा खुलासे पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि 7 करोड़ का माल गया है और पुलिस 20 लाख का माल बरामद करके कह रही है कि घटना खोल दी है। सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्तार हुए कई बदमाशों के चेहरे मेल नहीं खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी गिरफ्तार बदमाश इनामी थे और शातिर हैं तो उन्हें पकड़ा क्यों, सीधे एनकाउंटर होना चाहिए था। 
विज्ञापन


रविवार को सिविल लाइंस में सराफा विकास अग्रवाल के निवास पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा सांसद ने हर संभव मदद का भरोसा जताया। भाजपा सांसद ने कानून व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि और बेहतर की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि पुलिस माल तो बरामद करे। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बगैर पुलिस की मिलीभगत के अपराध नहीं होता। इससे साफ है कि मथुरा की पुलिस बदमाशों से मिली हुई है। भाजपा जिला प्रभारी रघुराज सिंह, ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed