फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saints will organize Braj Chaurasi Kos Yatra for Sri Krishna Janmabhoomi Mukti movement

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन फिर पकड़ेगा जोर, संत निकालेंगे ब्रज चौरासी कोस यात्रा

Wed, 16 Jul 2025 10:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 16 Jul 2025 10:45 PM IST
सार

सतों ने कहा कि यह यात्रा न केवल भक्ति का माध्यम बनेगी, बल्कि सभी संतों को एकजुट कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को नई ऊर्जा देगी। यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

विज्ञापन
Saints will organize Braj Chaurasi Kos Yatra for Sri Krishna Janmabhoomi Mukti movement
जानकारी देते संत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की एक बैठक बुधवार को कालिंदी विहार स्थित श्री प्रेमधाम आश्रम में हुई। बैठक में संतों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं आज भी ब्रज चौरासी कोस में जीवित हैं और उसी आध्यात्मिक परंपरा को जागृत करते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए ब्रज चौरासी कोस यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस महायात्रा का नेतृत्व पंडित दिनेश फलाहारी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने संकल्प लिया कि इस यात्रा के माध्यम से समस्त संत समाज, तपस्वियों एवं विरक्त साधुओं का आशीर्वाद लेकर, संकीर्तन और भक्ति के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा। महंत श्रीचंद दास महाराज ने कहा कि यह यात्रा न केवल भक्ति का माध्यम बनेगी, बल्कि सभी संतों को एकजुट कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को नई ऊर्जा देगी।
विज्ञापन


 

दिव्य शक्ति अखाड़ा के ब्रजमंडल अध्यक्ष पं. बिहारी लाल वशिष्ठ ने इस यात्रा को भगवान की लीला स्थली की पुनः प्रतिष्ठा और जागरण का माध्यम बताया। महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि ब्रज की धरती तप और भक्ति का स्थल है। जो भी भक्त इस यात्रा में भाग लेंगे, वे पुण्य के भागी बनेंगे। 

इस दौरान आचार्य अंकित कृष्णा, आचार्य राधावल्लभ शास्त्री, ब्रज प्रदेश महामंत्री राजेश पाठक, गोलू पांडे, राकेश सिंह, सुभाष ठाकुर, धनंजय मिश्रा, प्रेमदास महाराज, प्रिंस दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed