फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saints outraged behavior of e rickshaw tempo drivers

Mathura News: ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की मनमानी के खिलाफ संतों का गुस्सा फूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Saints outraged behavior of e rickshaw tempo drivers
वृंदावन। ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की मनमानी तथा श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता के विरोध में शुक्रवार को संत समाज ने रोष व्यक्त किया। वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में आयोजित संतों की बैठक में प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई कि यदि अनियंत्रित ई रिक्शा और ऑटो पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो संत समाज आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे हनुमान टेकरी आश्रम के अधिकारी महंत दशरथ दास ने कहा कि वृंदावन देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कुछ समय से छटीकरा मार्ग, अट्टला चुंगी और परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की मनमानी के कारण यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ये चालक कहीं भी वाहन रोक देते हैं, जिससे जाम लग जाता है। महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से संतों और श्रद्धालुओं का सड़क पर पैदल चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

संतों ने एक स्वर में कहा कि नगर में क्षमता से कई गुना अधिक ई-रिक्शा और टेंपो दौड़ रहे हैं। कई नाबालिग और संदिग्ध तत्व बिना किसी पुलिस सत्यापन के रिक्शा चला रहे हैं। बैठक में रामदास, नृसिंह दास, माधव दास, श्याम दास, मोहन दास, आरएस शर्मा, सुदामा दास, राधा रमण दास, रघुवीर दास, रामानुग्रह दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed